अलास्का की ठंडी हवाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आमने-सामने आए। तापमान महज 9 डिग्री तक गिरा हुआ था, लेकिन दोनों नेताओं की मुलाकात में गर्मजोशी साफ नजर आई।
दहाड़ते हुए पहुंचे ट्रंप
मुलाकात से पहले ट्रंप ने सख्त बयान दिया था कि अगर बातचीत बिगड़ती है तो वह बीच में ही “वॉकआउट” कर देंगे। उन्होंने पुतिन को चेतावनी दी थी कि अगर बातचित को लेकर कोई ठोस नतीजा नहीं निकला तो रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
हीरो की तरह पहुंचे पुतिन
पुतिन लंबे समय बाद अमेरिकी जमीन पर उतरे। अलास्का के एंकोरेज एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किसी हीरो की तरह किया गया। चार अमेरिकी फाइटर जेट्स ने उन्हें एस्कॉर्ट किया और रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत हुआ। जैसे ही पुतिन ट्रंप की ओर बढ़े, ट्रंप ने ताली बजाकर उनका अभिवादन किया। दोनों नेताओं ने लंबा हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए एक-दूसरे के कंधे थपथपाए।
रेड कार्पेट पर साथ-साथ
दोनों नेता रेड कार्पेट पर कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े और एक अस्थायी मंच तक पहुंचे। ऊपर से अमेरिकी F-22 फाइटर जेट्स और B-2 बॉम्बर ताकत का प्रदर्शन कर रहे थे। मंच पर पीछे की ओर “Pursuing Peace” (शांति की तलाश) का नारा लिखा हुआ था।
मीडिया के सवालों पर चुप्पी
जब पत्रकारों ने सवाल किए, तो ट्रंप और पुतिन ने किसी का जवाब नहीं दिया। एक पत्रकार ने पुतिन से पूछा, “क्या आप आम नागरिकों की हत्या रोकेंगे?” इस पर पुतिन ने कान पर हाथ रखते हुए मजाकिया अंदाज में इशारा किया जैसे कि वह सुन नहीं पाए।
ये भी पढ़े : ग्रेट खली की पत्नी है इतनी खूबसूरत की लोग कहने लगे की ये दूसरी हेमा मालिनी है
द बीस्ट में सरप्राइज
इसके बाद कहानी में बड़ा मोड़ आया। ट्रंप ने इशारे से पुतिन को अपने साथ चलने को कहा और दोनों अचानक ‘द बीस्ट’ नाम की उस कार में बैठ गए, जो अमेरिकी राष्ट्रपति की खास लिमोज़ीन है। यह देखकर मीडिया हैरान रह गया क्योंकि पुतिन के लिए अलग से मॉस्को नंबर प्लेट वाली कार खड़ी थी।